रामनगर
रोड़वेज की बस में लगे थे दो कैमरे लेकिन फिर भी चोरी हो गया 2 लाख का सोना ।। कैसे ?
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/InShot_20240507_141746650-1024x575.jpg)
रामनगर: उत्तराखंड परिवहन निगम यानी रोडवेज की बस से रामनगर के एक दम्पति का दिल्ली जाते समय लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए, रामनगर डिपो में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाही नहीं की गई।
लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ़
जी हां रामनगर के एक दम्पति ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सफर के दौरान चोरों ने उनके लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ़ कर दिए। जिसकी सूचना उन्होने रामनगर डिपो पर दी लेकिन उनके द्वारा इसमें कोई सहयोग नहीं किया गया बल्कि उन्हें उल्टा परेशान किया गया। इस मामले में पीड़ित यात्री द्वारा रामनगर कोतवाली पुलिस एवं परिवहन निगम के अधिकारियों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
सूटकेस पर साइड से कट का लगा था निशान
हेम सिंह निवासी ग्राम चौपड़ा अमगढी के अनुसार 23 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ रामनगर से उत्तराखंड परिवहन निगम की रामनगर डिपो बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जब अगले दिन वे दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने देखा की सूटकेश से उनके सोने के 2 लाख रुपए के जेवर गायब थे। उन्होंने बताया कि सूटकेश में लॉक भी था लेकिन इसमें साइड से कट का निशान लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने यहीं से उनके जेवर चुराए होंगे।
हेम सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दिल्ली से लौटकर रामनगर कोतवाली पुलिस एवं सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम रामनगर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई लेकिन इसपर कोई कार्रवाही नहीं की गई। उन्होंने बताया कि रोडवेज में दो कैमरे लगे हुए थे लेकिन उनमें से एक ख़राब तो दूसरे में चिप ही गायब थी। इससे परिवहन निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-EngineersDay-LokNirmanVibhag.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-YTDO.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-KrishiVibhag.jpg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-UOU.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)