Connect with us

प्रशासन गैरकानूनी तरीके से कार्य कर रहा हैं- बल्यूटिया

उत्तराखण्ड

प्रशासन गैरकानूनी तरीके से कार्य कर रहा हैं- बल्यूटिया

हल्द्वानी-प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए जिसमे उन्होंने देवखड़ी प्रकार्तिक नाले में अवैध निर्माण की अनुमति पूर्व में प्रदान की थी और प्रकार्तिक नाला बंद कर दिया जो की आज भी रेवन्यू नक्शे में दर्ज है। नाले का पानी नहर में मिला दिया जिससे लालकुआँ विधान सभा क्षेत्रों जैसे कि मोतीनगर, गोरापड़ाव आदि क्षेत्रों में भारी तभाई मचा रहा है। लोगों के घरों में पानी भर रहा है जो पहले कभी नहीं आता था उसे छिपाने के लिए देवखड़ी नाले का पानी नहर में मिला दिया जिससे लोग प्रशासन के इस तरह की कार्यशैली से परेशान हैं।


दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रशासन का यह कार्य गैरकानूनी है प्रकार्तिक नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने की बजाए उसका पानी नहर में विलय कर दिया गया जिससे लालकुआँ विधान सभा के अन्तर्गत क्षेत्र में भारी जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
बल्यूटिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवखड़ी प्रकार्तिक नाले को राजस्व नक्शे के अनुसार व्यवस्थित नहीं किया गया तो वो लालकुआँ विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page