Connect with us

भाजपा सरकार की विफलताओं को भाजपा विधायक ने दिखाया आईना।

उत्तराखण्ड

भाजपा सरकार की विफलताओं को भाजपा विधायक ने दिखाया आईना।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा लालकुआँ विधायक मोहन बिष्ट ने गोला नदी में स्वयं की प्रोक्लैंड मशीन उतारकर भाजपा शासन की विफल प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है। लालकुआँ में जल भराव की समस्या के समाधान में विफल प्रशासन के खिलाफ लालकुआँ के भाजपा विधायक ने अपने संसाधनों प्रोक्लैंड मशीन को गोला नदी में उतारकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा सँभाल भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। कल आपदा प्रबंधन को लेकर सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक मोहन बिष्ट की प्रशासन से नोक झोंक हुई बावजूत इसके कोई नतीजा नहीं निकला।स्वयं प्रोक्लैंड को गोला में उतारकर भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा विधायक मोहन बिष्ट ने अपनी भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने रख दी।
बल्यूटिया ने कहा 2027 में जनता के हितों की कॉंग्रेस सरकार जनता के हितों की रक्षा करेगी।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page