Connect with us

कार और 2 लाख दो वरना नहीं लाऊंगा बारात, दहेज के लिए लड़के ने तोड़ी शादी

इस घटना के बाद पीड़ित युवती का परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने वर पक्ष को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो कार और दो लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे।

हरिद्वार

कार और 2 लाख दो वरना नहीं लाऊंगा बारात, दहेज के लिए लड़के ने तोड़ी शादी

हरिद्वार: शादी में दहेज लेना और देना अपराध है। दहेज प्रथा को रोकने के लिए कड़े कानून बने हैं, लेकिन आज भी लोगों को दुल्हन से ज्यादा प्यारा दहेज होता है। हरिद्वार के लक्सर में भी लड़के वाले दहेज में कार मांग रहे थे, लड़की वालों ने असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने शादी तोड़ने की बात कह कर बारात लाने से इनकार कर दिया।

मामले को लेकर बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन लड़के वाले अब भी अपनी मांग पर अड़े हैं। उन्होंने पंचायत का फैसला मानने से भी इनकार कर दिया है। मामला नमतपुर गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी नगला गांव निवासी युवक से तय हुई थी।

तीन दिसंबर को बारात आनी थी। घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच रिश्ता कराने वाले बिचौलिए ने युवती के परिजनों को बताया कि वर पक्ष को दहेज में कार व दो लाख रुपये चाहिए। लड़की के घरवाले घबरा गए। उन्होंने वर पक्ष के लोगों से बात की तो उन्होंने भी यही मांग दोहराई।

परिजनों ने असमर्थता जताई तो उन्होंने शादी तोड़ने की बात कहकर बारात लाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तेदार व समाज के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। लेकिन, वर पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला फिलहाल पंचायत के पास गया है। लड़के वालों ने पंचायत के फैसले को मानने से भी इनकार कर दिया है। वो दहेज की मांग पर अड़े हुए हैं।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]