Connect with us

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के लिए परिवार का सपोर्ट होना जरूरी।

रिपोर्टःशिवम मिश्रा

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के लिए परिवार का सपोर्ट होना जरूरी।

लखनऊ- किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शल्य चिकित्सा विभाग मे वोमन इनपावरमेन्ट ग्रुप की सदस्य एवं सर्जरी विभाग की प्रो0 डॉ. गीतिका नन्दा द्वारा स्तन कैंसर ‘विजया एक उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात के जी०एम यु की माननीय कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानन्द द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर कुलपति ने स्तन कैन्सर् से लड़कर स्वस्थ हुए मरीजों एवं सभा में उपस्थित अन्य लोगो को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को बताने के साथ-साथ बच्चेदानी के मुँह के कैंसर के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर के बाद महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर बच्चेदानी के मुँह का कैंसर है एवं इसकी अच्छी बात यह है कि इसकी वैक्सीन उपलब्ध है। अत: उसकी रोकथाम के लिए 9-14 साल की लड़कियों का टीकाकरण आवश्यक रूप से कराना चाहिए।

इस अवसर पर स्तन कैंसर से स्वस्थ हुए मरीजों ने अपनी बातें रखी एवं अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के लिए परिवार का सपोर्ट होना बहुत जरूरी है। सपोर्ट से ही मरीजों में इस बीमारी से लड़कर सही होने की उम्मीद बढ़ जाती है। उन्होंने कीमोथेरेपी के बाद होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बाल झड़ने के बाद सामाजिक हीनता को भी झेलना पड़ता है लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारनी है और इन सबसे डरना नहीं है, क्योंकि कैंसर से स्वस्थ होने के बाद यह सब परेशानियाँ दूर हो जाती है।इसके बाद सभी मरीजों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान पैरामेडिकल के छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगो को बेस्ट कैंसर के बारे में जागरुक किया एवं उसके साथ ही रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. पुनिता मानिक,इन्चार्ज, वोमेन इम्पावरमेंट सेल, डॉ. राजेश्वरी सिंघल, एसो.प्रो.पेरियोडेंटल , प्रो. अमिता जैन डीन, मेडिसिन एवं अन्य विभाग की फैकल्टी भी उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in रिपोर्टःशिवम मिश्रा

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]