Connect with us

फायर स्टेशन बडकोट की टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

उत्तरकाशी

फायर स्टेशन बडकोट की टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

उत्तरकाशी: पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन मे चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.02.2024 को फायर स्टेशन बडकोट की टीम द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी) नौगांव में अग्नि सुरक्षा जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर की टीम द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक गणों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अग्नि दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया साथ ही प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन की विधि के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी नौगांव सहित लगभग 70- 80 अध्यापक गण मौजूद रहे। फायर टीम में एलएफएम पंकज नेगी, एफएम विनोद सैनी, आरएफएम नितेश, आरएफएम रुचि एवं आरएफएम शीतल मौजूद रहें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]