Connect with us

बाघ के खतरे से नहीं उभर रहा उत्तराखंड : बाघ ने एक और व्यक्ति को मार डाला ।।

रूद्रप्रयाग

बाघ के खतरे से नहीं उभर रहा उत्तराखंड : बाघ ने एक और व्यक्ति को मार डाला ।।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव के एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। जिसमें सिर और एक पैर गायब है। शव की स्थिति व घटनास्थल देख लग रहा है कि युवक को गुलदार ने मारा है पर कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नौखू गांव निवासी अनिल सिंह (35) पुत्र बीरेंद्र सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी जब वह नहीं दिखा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। बुधवार को ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव की पहचान अनिल सिंह के ही रूप में हुई। शव देखकर आशंका यही जताई जा रही है कि गुलदार के हमले में युवक की मौत हुई है। वहीं, राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चातुरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in रूद्रप्रयाग

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]