लखनऊ
लखनऊ से आई वीडियो ने देश को किया शर्मशार : जहां एक व्यक्ति ने की बेशर्मी की हद पार ,अब होगा यह बड़ा एक्शन ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/InShot_20240603_172931140-1024x575.jpg)
लखनऊ से आई विडियो ने देश को किया शर्मशार
लखनऊ – देश में मानवता खत्म हो चुकी है लोग एक दूसरे की इज्जत करना भूल गए हैं , नया मामला नवाबों के शहर लखनऊ का है, आज तहजीब की नगरी बदनाम हुई है, लखनऊ से आई विडियो ने देश को शर्मशार किया है जहां एक व्यक्ति ने बेशर्मी की हद पार कर दी , एक वीडियो ख़ूब वायरल हो रही है,इसमें एक व्यक्ति गरीब मजदूर के मुंह पर पेशाब कर रहा है गरीब व्यक्ति लाचार होने के कारण इसका विरोध भी नहीं कर सका, पेशाब करने के बाद उस युवक ने गरीब के साथ मारपीट भी कर दी ..
वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल
धूप में थका हारा मजदूर सड़क किनारे सोया हुआ था तभी एक युवक उसके ऊपर पेशाब कर देता है यह वीडियो इंसानितयत को शर्मसार करता है यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है अब वायरल वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया है, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ,यहां तक रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा का है। यहां राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। वह गिट्टी उठाने और भरने का काम करता है।
वीडियो दूसरों को भी की थी फॉरवर्ड
जानकारी के अनुसार, घटना के दिन उसने दोपहर में खाना खाया। खाने के बाद वह जमीन पर लेटा, तभी उसे झपकी आ गई। आरोप है कि संजय मौर्या ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। लेकिन राजकुमार की नींद नहीं खुली। इस पर नाराज संजय ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। आरोपी संजय ने इस पेशाब कांड का वीडियो भी बनाया। साथ ही उसने वह वीडियो दूसरों को भी फॉरवर्ड कर दिया। घटना कब की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
लखनऊ में एमपी सीधी कांड दोहराया
आपको बता दें ऐसा ही मामला बीते साल जुलाई में मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुबरी गांव के बहरी बाजार में हुई थी। भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला ने नशे में धुत होकर सीढ़ी पर बैठे एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित शख्स को सीएम आवास में बुलाकर उसके पैर धोए थे। सीएम ने घटना पर दुख जताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। अब इस मामले में भी तूल पकड़ लिया है देखना होगा आगे आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)