Connect with us

लोहाघाट में पैग बनाने में हुआ इस कारण विवाद, युवक को छत में से नीचे फेंका , हल्द्वानी में इलाज, हालत गंभीर ।।

चंपावत

लोहाघाट में पैग बनाने में हुआ इस कारण विवाद, युवक को छत में से नीचे फेंका , हल्द्वानी में इलाज, हालत गंभीर ।।

चंपावत – लोहाघाट में एक नई दुस्साहसिक घटना सामने आई है. यहां शराब पार्टी में शराब के पानी के लिए हुए विवाद में दोस्तों ने एक युवक को छत से फेंक दिया. युवक गंभीर रूप से घायल है. उसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.बताया जा रहा है कि शनिवार रात को लोहाघाट क्षेत्र के कुछ युवक चौमेल क्षेत्र के धरमघर पहुंचे. यहां होटल में एक युवक के कुछ परिचित दोस्त मिल गए. ये लोग होटल की छत में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे.

इस दौरान लोहाघाट क्षेत्र का युवक भी उन लोगों के साथ बैठकर पार्टी करने लगा. बताया जाता है कि इसी दौरान लोहाघाट क्षेत्र के एक युवक की शराब में पानी डालने को लेकर उन लोगों से बहस हो गई. बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.इसी प्रकार से पहले भी एक बार घटना हो चुकी है,मारपीट के दौरान युवकों ने लोहाघाट क्षेत्र के अपने परिचित युवक मृदुल बगौली को पकड़कर होटल की छत से नीचे फेंक दिया. नीचे गिरने से मृदुल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक के साथी उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए. गंभीर हालत होने पर वहां से उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

गंभीर हालत होने के कारण वहां से भी डॉक्टरों ने घायल मृदुल को चंपावत से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया.आरोपी युवक किमतोली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं. वहीं सूचना पाकर रविवार को पुलिस पूछताछ के लिए होटल स्वामी और आरोपी युवकों को लोहाघाट थाने के गई. पुलिस के मुताबिक घायल फोर्ती निवासी मृदुल बगौली (23) के परिजनों की तहरीर पर फौजी हेमंत समेत उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामले की विवेचना की जा रही है. युवक की गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

More in चंपावत

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]