Connect with us

इस गढ़वाली यूट्यूबर OHO PAHADI “अंकित रावत” की नेपाल से सगाई बनी उत्तराखंड में चर्चा का विषय , लोगों ने किए तरह तरह के कमेंट ।।

पौड़ी

इस गढ़वाली यूट्यूबर OHO PAHADI “अंकित रावत” की नेपाल से सगाई बनी उत्तराखंड में चर्चा का विषय , लोगों ने किए तरह तरह के कमेंट ।।

इस यूट्यूबर ने कि नेपाल में सगाई ।

पौड़ी गढ़वाल – अगर आपके पास नहीं है हल्द्वानी या देहरादून में घर तो फिर भी अब हो जाएगी आपकी शादी, मिले यह अच्छे संकेत जी हां दोस्तों उत्तराखंड में बड़े लंबे समय से एक बात कही जाती है कि अगर आपको शादी के लिए लड़की नहीं मिलती तो नेपाल से शादी कर लो, लेकिन नेपाल से शादी करना भी मुश्किल होता जा रहा है । पिथौरागढ़ के कुछ सीमावर्ती इलाकों में तो नेपाल से शादी करना आम बात है लेकिन उत्तराखंड के और जिलों से लोग नेपाल शादी के लिए काम ही जाते हैं , लेकिन आजकल एक नाम खूब सुर्खियों में है वह इसलिए क्योंकि उस यूट्यूबर ने नेपाल की लड़की से सगाई कर ली है ।।

अंकित रावत बना चर्चा का विषय

जी हां हम बात कर रहे हैं यूट्यूबर अंकित रावत की, जिन्होंने उत्तराखंड से नेपाल में शादी का मिलन दुनियां को दिखाया है , इन दिनों उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल मे एक यूट्यूबर अंकित रावत के नेपाल के खलगा की लड़की बिपना से सगाई की है जो ख़ूब चर्चा में है, इसको उत्तराखंड में एक नयी शुरुआत की तरह भी देखा जा रहा है, उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों मे लोग अपनी बेटियों की शादी से मना कर रहे हैं क्योंकि वह सरकारी नौकरी वाला लड़का ढूंढ रहे हैं ऐसे मे अब लोग नेपाली लड़की लाना ज्यादा उचित समझ रहे हैं,

हालांकि अंकित रावत की लव मैरिज की कहानी बहुत ख़ास है क्योंकि गढ़वाल मंडल से गिने चुने रिश्ते ही नेपाल में होते हैं, ऐसे मे अब पूरा उत्तराखंड इसे अच्छा संकेत मान रहा है,और लोगों में चर्चा है कि देहरादून हल्द्वानी में बिना मकान के भी अब शादी संभव है ।।

लोगों ने किए तरह तरह के कमेंट

किसी ने लिखा “और जो भी है भाई,,,उत्तराखंड की लड़कियों,,, जिनको सरकारी नोकरी वाला लड़का चाहिए,,,, जिनके भाव बड़े थे कुछ ज्यादा,,,, भाई आपने उनकी सही ओकात दिखाई है,,, वेल डन broh”

अगला कमेंट आया “बिपना बहुत समझदार और संस्कारी हैं उसे हमेशा खुश रखना वो अपना सब कुछ छोड़ कर आएगी अपना परिवार अपनी संस्कृति सब कुछ उसे हमेशा प्रेयोरिटी देना बहुत बहुत शुभकामनायें”

किसी सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा” आप दोनो को सगाई की ढेरों शुभकामनाएं. आपने उत्तराखंड की लड़कियां जो बहुत ही भाव खाने लगी हैं, उन्हें आप दोनो ने ऐसा तमाचा मारा है की सोचेंगे जरूर. आप दोनो ने एक मिसाल कायम कर दी”

इसी तरह का एक और कमेंट आया कि “भारत और नेपाल का संबंध लाखो वर्ष पुराना है, माता सीता हमारी जनकपुर से ही थी।बहुत सुंदर लगा ब्लॉग, सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in पौड़ी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]