Connect with us

उत्तराखंड राज्य का पहला 66 करोड़ से बन रहा सिग्नेचर ब्रिज का बड़ा हिस्सा टूटा, बड़े भ्रष्टाचार के आशंका ?

ऋषिकेश

उत्तराखंड राज्य का पहला 66 करोड़ से बन रहा सिग्नेचर ब्रिज का बड़ा हिस्सा टूटा, बड़े भ्रष्टाचार के आशंका ?

ऋषिकेश-उत्तराखंड में भी विकास कार्यों में खूब भ्रष्टाचार हो रहा है बिहार की कहानी उत्तराखंड में दोहराई जा रही है ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नरकोटा में बन रहा सिग्नेचर ब्रिज टूट गया है, आपको बता दें बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के मध्य नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर पुल का एक बड़ा हिस्सा 18 जुलाई को ढह गया।

गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, तब पुल के टावर में मजदूर काम नहीं कर रहे थे। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन सवाल अनेक उठ रहे हैं, बताया जा रहा है कि सिग्नेचर पुल के एलीमेंट में खिंचाव काम के दौरान यह हादसा हुआ। इस पुल में यह दूसरा हादसा है ।। करीब 66 करोड़ से आरसीसी कंपनी वर्ष 2021 से सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण करा रही है।

नरकोटा में हाईवे का काफी हिस्से कर्णप्रयाग रेल लाइन की जद में आने के चलते यहां सड़क काफी तंग हो गई है। ऐसे में हाईवे पर 110 मीटर स्पान और 29 मीटर चौड़ाई वाले सिग्नेचर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों में पुल के टावरों के एलीमेंट खिंचाव का काम चल रहा है। हालांकि पुल की बुनियाद पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in ऋषिकेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]