Connect with us

ये कैसा खाना…! जो खाया नहीं फेंका गया।

हल्द्वानी

ये कैसा खाना…! जो खाया नहीं फेंका गया।

रिपोर्ट – अमित चौधरी

हल्द्वानी-बीते दिवस गुरुवार को प्रशासन की ओर से उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में ईजा बैणी महोत्सव का आयोजन हुआ, यहां महिलाओं के उत्थान को लेकर बड़ी-बड़ी चर्चाएं हुईं उनकी सम्मान हुआ पर उन्हीं को जो प्रशासन की ओर से खाने के पैकेट दिए गए उन्हें महिलाओं और बच्चों ने फेंक दिया प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए खाने के पैकेट में खाना बासी था।

कई लोगों ने खाने से बदबू आने की बात कही। कई जगह कूड़े और सड़क किनारे खाने के पैकेट पड़े दिखे। खाने के पैकेट के ढेर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुए। खाना खराब होने के कारण कई लोगों ने पैकेट खोलकर फेंक दिए। छोटे बच्चों के साथ पहुंची महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हुई।

लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि जब प्रशासन को बजट खपाना ही था पैसे ही बांट देते कम से कम बाहर एक कप चाय और समोसा ही खा लेते।

ADVERTISEMENTS Ad

More in हल्द्वानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]