Connect with us

तेज बिजली की गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश ठंड का हुआ प्रकोप जन जीवन अस्त व्यस्त।

मौसम

तेज बिजली की गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश ठंड का हुआ प्रकोप जन जीवन अस्त व्यस्त।

नैनीताल में मूसलाधार बारिश का नजारा।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के चलते लोगों ने इधर उधर भाग कर होटल व दुकान में शरण ली।
बाहर देख कर ऐसा लग रहा है जैसे की भयंकर रात हो गयी हो। वाहनों को भी दिन में लाइट जलाकर रोड दिखाई दे रही है। मूसलाधार बारिश के साथ साथ ही तेज हवाओं व बिजली की तेज गर्जना भी सुनाई दे रही है । बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा होने लग गया है। पर्यटकों ने व स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम के मिजाज बिगड़ने से जो बारिश हुई उसका गन्दा पानी झील में जा रहा है। प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से कई नालियां बन्द पड़ी है जिस कारण बरसात का पानी सड़कों पर तलैया बनकर झील में समा जाता रहा है।

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in मौसम

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]