Connect with us

बाथरूम के नल में आया करंट: महिला की हो गई मौत ।।

खटीमा

बाथरूम के नल में आया करंट: महिला की हो गई मौत ।।

खटीमा। बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। झुलसी महिला को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।आपको बता दें विमला देवी(40) पत्नी नारायण सिंह मेहरा वार्ड संख्या-20 हिलव्यू कालौनी मे किराये के मकान मे रहती है। बुधवार को वह नहाने के लिए घर में लगे नल पर गई। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर गई। घर में मौजूद उनकी बेटी दिव्या ने मां को अचेत अवस्था में देख पडोसियों को बुलाने लगी।

इसी दौरान उनकी पड़ोसी नीरू देवी(50) भी मौके पहुंची, वह नल पर हाथ धोने गई तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को उप चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। वही करंट से झुलसी नीरू का उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पडोसियों ने बताया कि उनका पति नारायण सिंह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। इनका परिवार मूलरूप से गंगोलीघाट पिथौरागढ़ का निवासी है। चार साल पहले काम की तलाश में यहां आये और किराये के मकान में रहने लगे। मृतका के तीन पुत्री दिव्या(12) नेहा, निशा(8) जुड़वा व पुत्र योगेश(4) को रोता बिलखता छोड़ गई। पडोसियों ने घटना की सूचना मृतका के पति नारायण सिंह को दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in खटीमा

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]