Connect with us

होटल-ढाबा में शराब परोसने पर 02 ढाबा संचालक गिरफ्तार

उत्तरकाशी

होटल-ढाबा में शराब परोसने पर 02 ढाबा संचालक गिरफ्तार

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के अंदर सभ्य व अनुशासित वातावरण बनाये रखने तथा अवांक्षनीय/संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरकाशी के निर्देशानुसार उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे रात्रि चैकिंग अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण तथा SHO कोतवाली उत्तरकाशी की देखरेख में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कल 23 सितंबर, 2023 की रात्रि में टीमें गठित कर उत्तरकाशी मुख्यालय व आस-पास में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान होटल-ढाबा पर अवैध रुप से शराब परोसने पर दो ढाबा संचालको को गिरफ्तार किया गया। ढाबा संचालको के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार ढाबा संचालकों में अमृतपाल सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी इंद्रावती तिलोथ उत्तरकाशी उम्र 34 वर्ष, जयपाल सिंह चौहान पुत्र भजन सिंह चौहान निवासी गंगौरी उत्तरकाशी उम्र करीब- 48 वर्ष है। इस करवाई के दौरान पुलिस टीम में उ.नि.दीपशिखा शाह, प्रभारी बाजार चौकी उत्तरकाशी, का0 संजय आर्य, का0 दीपक चौहान, अ.उ.नि. सुनील कुमार राज कोतवाली उत्तरकाशी, हेड कांस्टेबल चंद्र मोहन, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह मौजूद रहें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]