Connect with us

यूपी ने 35 करोड़ पौधे एक ही दिन में लगा कर रच दिया इतिहास।

उत्तर प्रदेश

यूपी ने 35 करोड़ पौधे एक ही दिन में लगा कर रच दिया इतिहास।

लखनऊ: यूपी ने रचा इतिहास एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने कमाल कर दिया एक पेड़ के नाम अभियान के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया हर ज़िले हर गाँव हर स्कूल कॉलेज में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लिये सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने पौधारोपण में नया कीर्तिमान बना दिया इस प्रोग्राम 12 जुलाई 2026 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन भवन, लखनऊ में सफेद चन्दन का पौध तथा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गोरखपुर जनपद की सहजनवा तहसील में लिंक एक्सप्रेस वे के निकट पीपल, बरगद व नीम के पौध रोपित कर त्रिवेणी वाटिका स्थापित कर वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ करने के उपरान्त कार्बन फाइनेंसिग परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर मण्डल के 04 किसानों को कार्बन क्रेडिट के रूप में प्रत्येक किसान को 5000 रूपये धनराशि का चेक प्रदान किया। वृक्षारोपण महायज्ञ, ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के अन्तर्गत वन एवं वन्यजीव विभाग व 26 राजकीय विभागों ने स्वयं व व्यापक जनसहभागिता से इन पौधों का रोपण किया विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आम का पौधा तथा विधान परिषद अध्यक्ष, कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कुकरैल वन, लखनऊ में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) रोपित की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में त्रिवेणी वाटिका (पीपल, बरगद व नीम) का रोपण तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में अशोक पेंडुला तथा बाराबंकी में नीम का पौध रोपित किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, उत्तर प्रदेश अरूण कुमार सक्सेना ने गोरखपुर में नीम तथा माननीय राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, उत्तर प्रदेश के0पी0 मलिक ने जनपद बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर पंचवटी की स्थापना की।


• मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश एस0पी0 गोयल तथा अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश, वी0 हेकाली झिमोमी तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग एस एन सबत नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में मां की स्मृति व सम्मान में पौध रोपित किये। सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बहुत अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पौधरोपण में योगदान दिया।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]