Connect with us

6 फिट लंबा सांप,,,, मचा हड़कंप।

उत्तराखण्ड

6 फिट लंबा सांप,,,, मचा हड़कंप।

हल्द्वानी: काठगोदाम में सिंचाई नहर में नहा रहे लोगों में उसे समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक 6 फीट लंबा सांप आ गया। आनन फानन में नदी में नहा रहे लोग सांप से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

पारा बढ़ने के साथ-साथ हर किसी को गर्मी सताने लगी है। रविवार दोपहर को काठगोदाम सिंचाई नहर में गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से युवा और बच्चे नहा रहे थे। तभी नहर में कहीं से एक 6 फीट लंबा सांप आ गया। सांप को देख नहर किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाना शरू कर दिया। पानी में सांप को देख नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। नहर में नहा रहे लोग तत्परता दिखाते हुए नहर से बाहर निकल गए। नहा रहे लोगों द्वारा तत्परता दिखाने से अनहोनी होने से बच गई। कुछ युवकों ने सांप को मारने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ महिलाओं द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना करने पर उन्होंने सांप को जाने दिया। कुछ देर बाद सांप नहर से निकलकर झाड़ियों में चला गया ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]