Connect with us

हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान।

रिपोर्टःअमित चौधरी


हल्द्वानी में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर से बड़ा अभियान चलाते हुए जेसीबी चलाई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पुलिस और नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए तिकोनिया चौराहे से वर्कशॉप लाइन तक अतिक्रमण हटाया। साथ ही अतिक्रमण करते हुए सड़क पर लगाए गए फड़ और ठेलों को जप्त भी किया है। सड़क पर अतिक्रमण किए गए दर्जनों दुकानदारों का चालान किया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान व्यापारियों की प्रशासन के साथ नोंक झोंक भी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि त्यौहारी सीजन में लगातार जाम की स्थिति को देखते हुए अतिक्रमा हटाओ अभियान चलाया जा रहा है जो भी सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें चेतावनी दी जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]