Connect with us

उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष बनने पर अनिल डब्बू का हुआ जोरदार स्वागत।

नैनीताल

उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष बनने पर अनिल डब्बू का हुआ जोरदार स्वागत।

रिपोर्टःअमित चौधरी

हल्द्वानी के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू को उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पूर्व 10 भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं जिसमें अनिल कपूर डब्बू को उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और ढोल नगाड़े के साथ अनिल कपूर डब्बू का स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वो पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, मंडी परिषद का काम किसानों की समस्याओं को दूर करना है जिसके लिए वो दिन-रात काम करेंगे उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे और मुख्यमंत्री के सहयोगी के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

More in नैनीताल

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]