Connect with us

महिला को हुआ देवर से अंधा प्यार, अपने चार बच्चों को नदी में फेंका , तीन की मौत एक की बच गई जान, इस तरह हुआ मामले का खुलासा ।।

उत्तर प्रदेश

महिला को हुआ देवर से अंधा प्यार, अपने चार बच्चों को नदी में फेंका , तीन की मौत एक की बच गई जान, इस तरह हुआ मामले का खुलासा ।।

पति के मरने के बाद देवर से चला प्रेम, दे दिया बड़ी धटना को अंजाम

औरैया। प्रेम दुनिया का सबसे कठिन और मुश्किल खेल है लोग इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं, कुछ प्रेम की कहानी तो दुनिया हमेशा याद रखती है लेकिन कुछ प्रेम पाने के लिए गलत कदम भी उठा लेते हैं नया मामला up से है, पति की मौत हुई तो महिला का प्रेम प्रसंग चचेरे देवर से चलने लगा। महिला उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके चार बच्चे थे और प्रेमी उन्हें साथ रखने को तैयार नहीं था।दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने की सोची और महिला ने चारों बच्चों को सेंगुर नदी में डुबा दिया। बड़ा बेटा बचकर भाग निकला, लेकिन बाकी के तीन ने दम तोड़ दिया।घटना गुरुवार सुबह तालेपुर घाट पर हुई।

( आरोपी महिला )

बड़े बेटे ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को नदी से निकाला। हत्यारोपित महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।चार बेटों की मां प्रियंका सविता के पति अवनीश की करीब दो वर्ष पहले करंट से मौत हो गई थी। इसके बाद 30 वर्षीय प्रियंका का अपने चचेरे देवर आशीष के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा।

दो माह पहले वह आशीष के साथ औरैया में किराए के मकान में रहने लगी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे प्रियंका ननिहाल जाने की बात कहकर बच्चों को लेकर आटो से सेंगुर नदी पहुंच गई। वहां चारों बच्चों को बारी-बारी से नदी में डुबा दिया।सबसे बड़ा आठ वर्षीय बेटा जान बचाकर नदी के पुल पर पहुंच गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीण सतेंद्र सिंह को बताया कि मां ने तीन भाइयों को मार दिया। पुलिस की पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि आशीष बच्चों को साथ में नहीं रखना चाहता था। इसलिए हम लोगों ने बच्चों को मारने की साजिश रची। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटनास्थल पर प्रेमी साथ गया था कि नहीं इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]