Connect with us

अटेंशन प्लीज कृपया यात्रीगण ध्यान दें।

उत्तराखण्ड

अटेंशन प्लीज कृपया यात्रीगण ध्यान दें।

हल्द्वानी | दिल्ली,लखनऊ, बिहार, हावड़ा, कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है , काठगोदाम से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली के लिए संचालित शताब्दी एक्सप्रेस अब काठगोदाम से दोपहर 03:20 पर चलेगी। पहले ये ट्रेन 3 बजकर 5 मिनट पर रवाना होती थी। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों के विभिन्न स्टेशन पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है।

इज्जतनगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि देहरादून के लिए संचालित नैनी-दून जनशताब्दी रुद्रपुर स्टेशन पर अब सुबह 06:44 पर पहुंचेगी। दिल्ली के लिए संचालित संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर सुबह 09:27 बजे, रुद्रपुर स्टेशन पर 10:01 बजे पहुंचेगी।

जबकि काठगोदाम-लखनऊ पंतनगर स्टेशन पर दोपहर 12:23, किच्छा स्टेशन पर 12:38, इज्जतनगर दिन में 02 बजे पहुंचेगी। जम्मूतवी के लिए संचालित ट्रेन हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 01 बजे पहुंचेगी। लालकुआं से मुरादाबाद के लिए ट्रेन नए समय शाम 04:50 बजे रवाना होगी।

दिल्ली की शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदम से नए समय दोपहर 03:20 पर चलेगी। ये ट्रेन हल्द्वानी स्टेशन से 03:33 बजे, लालकुआं से शाम 04:08, रुद्रपुर से शाम 04:41 बजे रवाना होगी। कानपुर के लिए संचालित गरीब रथ रुद्रपुर स्टेशन पर शाम 07:37 बजे पहुंचेगी। काठगोदाम से संचालित बाघ एक्सप्रेस लालकुआं रात 10:39 बजे पहुंचेगी।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]