Connect with us

बसपा और कॉग्रेस ने नही किया मंगलौर का विकास,करतार सिंह भड़ाना

भगवानपुर

बसपा और कॉग्रेस ने नही किया मंगलौर का विकास,करतार सिंह भड़ाना

रुड़की (दिनेश कुमार)। मंगलौर विधानसभा की जनता ने कहा कि वह कांग्रेस और बसपा पर बार-बार विश्वास कर उन्हें मौका दे चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ही पार्टी के विधायक मंगलौर क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा से चुनाव लड़ रहे करतार सिंह भडाना उनसे हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि वह एक बार उन्हें मौका दे तो वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। अब जनता का भी भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना की ओर रूख होने लगा है और जनता कह रही है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को भी मौका दिया जाए जिसके चलते क्षेत्र में करतार सिंह भडाना का जोर दिखाई दे रहा है।
मंगलौर उपचुनाव के लिए मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे ही पार्टी के प्रत्याशियों की दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है। करतार सिंह भडाना अपने समर्थकों को साथ लेकर जहां जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं तो वहीं उनका जगह-जगह पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता का साफ कहना है कि कांग्रेस और बसपा को उन्होंने बार-बार मौका दिया लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र की जनता के जो काम होने थे वह आज तक भी नहीं हो पाए। मंगलौर क्षेत्र में समस्याएं ही समस्याएं हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों पार्टी के विधायकों ने बारी बारी से जनता को छलने का काम किया। उन्होंने कहा इस बार भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को यहां से विधायक बनाकर विधानसभा भेजा जाएगा ताकि वह उनकी आवाज बनकर विधानसभा में उनकी समस्याओं को उठा सके।

Ad Ad

More in भगवानपुर

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page