Connect with us

सम्भागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चैकिंग अभियान ।

उत्तराखण्ड

सम्भागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चैकिंग अभियान ।

हल्द्वानी- बुधवार देर सांय सम्भागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया।
जानकारी देते हुये आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि चैकिंग टीम द्वारा कुल 209 चालान किये गये। जिसमें स्कूल बसों, वैन के 32 चालान,दुपहिया वाहन में बिना हैलमेट के 122 चालान, बिना लाईसेंस के 31,ट्रिपल राईडिंग 09 तथा नाबालिक के वाहन संचालन के 05 चालान किये गये। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान के बावजूद छात्र यातायात नियमों उल्लंघन करते पाये गये।

श्री सैनी ने बताया कि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु समय-समय पर सघन चैंिकंग अभियान नियमित चलाये जायेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित रखें।

चैकिंग टीम मेें एआरटीओ रश्मि भटट, कर अधिकारी प्रमोद चौधरी,सचिन अग्रवाल,नन्दन प्रसाद आर्य, शान्ति प्रसाद, प्रमोद कर्नाटक, परिवहन निरीक्षक देव सिंह, रामचन्द्र, गिरीश काण्डपाल, गोविन्द फर्त्याल, बलवंत राणा एवं गोकुल सुपायल थे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]