Connect with us

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान : कहा भाजपा सरकार दोहरी मानसिकता से करती है कार्य ? यह दिया उदाहरण !

हरिद्वार

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान : कहा भाजपा सरकार दोहरी मानसिकता से करती है कार्य ? यह दिया उदाहरण !

रिपोर्ट- पुरुषोत्तम खरोला

हरिद्वार: कांग्रेस नेता दिनेश कुमार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि 23 जून को शांतरशाह में 13 वर्षीय दलित समाज की लड़की से गैंगरेप करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी,इस पूरे घटना में प्रधान पति आदित्य राज सैनी की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई, जब इस दलित लड़की की हत्या की जानकारी सामाजिक व राजनीतिक दलों को मिलती है और वह पीड़ित परिवार से मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की, जिससे पुलिस प्रशासन पर दबाव पड़े, और हरिद्वार एसएसपी द्वारा इस हत्याकांड को बिना किसी के दबाव में खोल दिया , जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं , इस कांड में शामिल लोगों को जेल भी भेज दिया गया ,जबकि मुख्य आरोपी अभी तक भी फरार है।

सामाजिक एवं राजनीतिक दलों द्वारा पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध करने के लिए सरकार से कहा जिसमें 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार को सुरक्षा की गारंटी की बात थी, लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा माननीय सांसद के नेतृत्व में एक भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के यहां भेज कर पीड़ित परिवार को चार लाख का चेक देकर पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।।

क्योंकि भाजपा की यही दूरी मानसिकता पहाड़ के लिए कुछ और और मैदान के लिए और कुछ और सहायता देकर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया है, क्योंकि पहाड़ की बेटी मृतक अंकित भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर धामी जी पहाड़ में चल रहे आंदोलन को शांत करने के लिए परिवार को 25 लाख रुपए का चेक भेंट करते हैं और मैदान की बेटी मृतक परिवार को चार लाख रुपए का चेक देकर भाजपा नेताओं को भेजते हैं ऐसा क्यों।

ADVERTISEMENTS Ad

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]