Connect with us

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को न हो परेशानी,,,,,

उत्तराखण्ड

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को न हो परेशानी,,,,,

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवंसचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने पर्यटन सीजन को देखते हुए मंगलवार को भवाली -कैंची धाम तक सड़क यातायात, पार्किंग, शटल सेवा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाई पास और अन्य पर्यटन सम्बंधी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे भवाली, नैनीताल, कैंची धाम आने वाले भक्तों और पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।आयुक्त ने सर्वप्रथम भवाली के समीप नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाई पास फेस-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को कलमठ और चौड़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हॉटमिक्स कार्य में तेजी लाते हुए प्रत्येक दशा में 15 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने सेनिटोरियम रातिघाट फेस -2 के निरीक्षण के दौरान शटल सेवा और शटल सेवा स्थल पर पेयजल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग का भी निरिक्षण कर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटन सीजन के समय पहाड़ जाने वाले वाहनों को बाई पास से भेजा जा सके। इसके पश्चात आयुक्त ने रातीघाट के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरिक्षण कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि भविष्य में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं एवं पर्यटकों को हैली सेवा से भक्तों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

आयुक्त ने कैंची धाम में पर्यटन विभाग की भूमि पर करीब 63 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे मल्टी स्टोरी पार्किंग, ध्यान केन्द्र, पाथवे,ब्रिज आदि कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदाई सस्था लोनिवि के अधिकारीयों से जानकारी ली,साथ ही विभाग को पार्किंग में पानी और शौचालय की बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी शौचालय आदि बनाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कैंची धाम के समीप शुलभ इंटर नेशनल द्वारा निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कार्य में तेजी लाने और पर्यटन अधिकारी को समय समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने 546.75 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सेनिटोरियम भवाली को जोड़ने वाले रानीखेत रोड में बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अगले माह तक पुल की दीवार को सड़क तक जोड़ने के निर्देश दिए।

इस दौरान लोनिवि के मुख्य अभियंता पी एस बृजवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय,सयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती तुषार सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान आयुक्त ने बाबा नीब करौरी के दर्शन का जनपद एवं मण्डल के सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]