Connect with us

लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा।

राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा।

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, अरुण गोयल का इस्तीफा 9 मार्च, 2024 से प्रभावी है। गोयल, जिन्हें 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्होंने भारत सरकार में हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के सचिव के तौर पर कार्य किया था। संस्कृति मंत्रालय में भी उन्होंने सेवाएं दी थी। अब सारी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त पर आ गई हैं।

श्री गोयल को नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने उस समय स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। अरुण गोयल को 31 दिसंबर, 2022 को 60 साल की उम्र में रिटायर होना था। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी थे।

अरुण गोयल ने जब ये जिम्मेदारी को संभाला था तो वो अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार थे। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी, 2025 तक है। कानून के अनुसार, चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति छह साल या फिर 65 साल की आयु तक पद पर रहेगा। ऐसे में अरुण गोयल दिसंबर, 2027 तक निर्वाचन आयोग में रह सकते थे। हालांकि, अब उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page