Connect with us

काठगोदाम से मुंबई के लिए जल्द चल रही है सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन : सीजन में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे कुमाऊं ।।

उत्तराखण्ड

काठगोदाम से मुंबई के लिए जल्द चल रही है सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन : सीजन में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे कुमाऊं ।।

हल्द्वानी – कुमाऊं मंडल से मुंबई जाने वाली यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर है जी हां कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल से 28 जून तक काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। बता दे कि यह सुपरफास्ट ट्रेन हफ्ते में एक दिन काठगोदाम से मुंबई के लिए गुरुवार को संचालित होगी।इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से कुमाऊं मंडल से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों तथा मुंबई से गर्मियों की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। बताते चलें कि गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी।जो दोपहर 2:40 बजे गुजरात के सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी इसके बाद बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होते हुए गुरुवार को सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन तथा दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से सीजन के वक्त में ज्यादा पर्यटकों के आने की संभावना है ।।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page