Connect with us

गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ज्वैलर्स से मांगी थी फिरौती, अब हुए दो लोग गिरफ्तार ।।

हल्द्वानी

गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ज्वैलर्स से मांगी थी फिरौती, अब हुए दो लोग गिरफ्तार ।।

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई के दो गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने शहर के एक ज्वैलर्स कारोबारी से एक लाख रूपए की फिरोती मांगी थी। साथ ही फिरौती नहीं देने पर गोली मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों को टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीती 3 अप्रैल को अंकुर अग्रवाल सुरेश संस ज्वैलर्स के स्वामी के व्हट्सअप नंबर पर फिरौती के लिए कॉल आई थी।

फिरौती मांगने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा बताया और ज्वैलर्स से एक लाख रूपए की फिरौती की डिमांड की। साथ ही रकम नहीं देने पर उसे गोली मारने की भी धमकी दी। मामला लॉरेंश विश्नोई गैंग से जुड़ा था तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। जिस व्हट्सअप नंबर से धमकी भरा फोन आया था, पुलिस ने उसकी डिटेल निकाली तो मोबाइन नंबर के तार पंजाब और दिल्ली से जुड़े पाए गए।जब पुलिस ने नंबर की तस्दीक की तो वह नंबर किसी महिला का पाया गया। मामले के खुलासे को लेकर एक टीम पंजाब पहुंची और नंबर के बारे में पड़ताल को नंबर किसी सोनू कुमार के नाम का निकला। वहीं व्यक्ति खुद को लॉरेंश विश्नोई गैंग का सदस्य और सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा अंकित सिरसा बताता फिरता था।

जब पुलिस ने सोनू के घर पर दबिश दी तो पता चला कि आरोपी को पंजाब पुलिस ने 12 जुलाई को 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो देवेन्द्र जाटव उर्फ रॉकी निवासी दिल्ली व नागेन्द्र चौहान निवासी हल्द्वानी के नाम भी सामने आए। पूछताछ में पता चला कि जब देवेन्द्र जाटव का सोनू कुमार से सम्पर्क नहीं हो पाया तो वो अपने प्लान को अजाम देने के लिए और फिरौती की रकम वसूलने के लिए अपने साथी नागेन्द्र चौहान के पास हल्द्वानी आ रहा था। ।पूछताछ में पता चला कि फेसबुक पर लॉरेश विश्नोई नाम से बने पेज के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े थे और नागेन्द्र के माध्यम से हल्द्वानी के बड़े व्यापारी व ज्वैलर्स की रैकी करते थे। नागेन्द्र ने ही अंकुर अग्रवाल के पटेल चौक स्थित दुकान की रेकी थी और उसकी पूरी डिटेल अपने साथियों को उपलब्ध कराई थी। पकड़े गए आरोपियों में देवेन्द्र जाटव उर्फ रॉकी पुत्र ओम प्रकाश निवासी रामापार्क उत्तम नगर नई दिल्ली, मूल पता ग्राम सुवालालकापुरा, मुरैना मध्य प्रदेश और नागेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी तल्ला गोरखपुर हीरानगर थाना हल्द्वानी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in हल्द्वानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]