Connect with us

अनंतनाग में एक और जवान शहीद, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, घिर गए आतंकी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार से ही सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। इसी के साथ इस एनकाउंटर में अबतक कुल 4 जवान शहीद हो चुके हैं।

राष्ट्रीय

अनंतनाग में एक और जवान शहीद, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, घिर गए आतंकी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। इसी के साथ शहीद होने वालों की संख्या बढ़कर 4 पहुंच गई है। बता दें कि गुरुवार को सेना का यह जवान घायल हुआ था। अस्पताल में आज इलाज के दौरान सेना के जवान ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को हुए एनकाउंटर में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के कुल 3 जवान शहीद हुए थे। शहीद होने वालों में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट्ट हैं।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]