Connect with us

सुबह-सुबह टहलने गई लड़की को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

उत्तराखण्ड

सुबह-सुबह टहलने गई लड़की को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

हल्द्वानी: यातायात नियमों का पालन करने की वजह से लगातार दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी का है जहां पर मॉर्निग वॉक पर निकली युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बुंदी धारचूला निवासी 25 वर्षीय आशा बुधियाल पुत्री हयान सिंह बुधियाल यहां लामाचौड़ में किराए के मकान में रहती थी और एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः करीब 5.30 बजे वह मॉर्निग वॉक के लिए निकली। इस बीच कमलुवागांजा के पास अनिय‌ंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आशा बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]