उत्तर प्रदेश
KGMU के डॉक्टर ने बेहद जटिल ऑपरेशन कर बचाई युवक की जान
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में बेहद जटिल ऑपर्शन कर एक 34 वर्ष युवक की जान बचाई दरअसल युवक चाकू से गंभीर रूप से घायल होने के बाद चाकू टूटकर उसके दाहिने सीने में चला गया था ट्रामा सर्जरी विभाग के डॉक्टर समीर मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन में राइट एंट्रोलेटरल थोराकोटॉमी तकनीक का प्रयोग किया गया इनमें सबसे पहले मुख्य रक्त वाहिका पर नियंत्रण किया गया फिर उसके बाद डॉक्टर की टीम ने टूटे हुए चाकू के ब्लेड को बाहर निकाला डॉक्टरों के अनुसार 4 जुलाई को युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ था युवक को पहले लखीमपुर ज़िला अस्पताल ले जया गया उसके बाद वहाँ से किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में रेफेर किया गया
ऑपरेशन में निम्न टीम ने सफल सर्जरी किया
डॉक्टर वैभव जयसवाल , डॉक्टर यदुवेन्द्र ,डॉक्टर समीर मिश्रा ,डॉक्टर सौम्या सिंह व अन्य डॉक्टर रहे kgmu के कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानन्द ने पूरी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी
