Connect with us

मनोज डोबरियाल बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव।

उत्तराखण्ड

मनोज डोबरियाल बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव।

देहरादून-राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मनोज कुमार डोबरियाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।श्री डोबरियाल उत्तराखंड के काशीपुर निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।पेशे से होटल व्यावसायी श्री डोबरियाल पूर्व सैनिक हैं और उनके सेवाकाल का अधिकांश हिस्सा पूर्वोत्तर राज्यों में बीता है। वह भारतीय पर्वतीय राज्यों के सामाजिक और राजनीतिक विषयों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

मनोज डोबरियाल काशीपुर से यूकेडी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और काशीपुर से वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शिवप्रसाद सेमवाल ने उनको बधाई देते हुए कहा कि मनोज डोबरियाल संगठन का अच्छा अनुभव है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]