Connect with us

थानाध्यक्ष मनेरी के द्वारा चौकी भटवाड़ी पर ली सीएलजी मेंबर्स के साथ जनप्रतिनिधियों एवं चौकीदारों की बैठक

उत्तरकाशी

थानाध्यक्ष मनेरी के द्वारा चौकी भटवाड़ी पर ली सीएलजी मेंबर्स के साथ जनप्रतिनिधियों एवं चौकीदारों की बैठक

उत्तरकाशी: पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में जनता व पुलिस के मध्य बेहतर तालमेल व समन्वय स्थापित करने के उदेश्य से आज 22 सितम्बर 2023 को थानाध्यक्ष मनेरी अजय सिंह द्वारा चौकी भटवाड़ी पर ग्राम प्रधान, चौकीदारों व सीएलजी मेंबर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व जन प्रतिनिधियों के साथ नशा, अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी, थानाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा सभी लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिये नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की जंग “उदयन” को सफल बनाने के लिये सहयोग की अपील की गयी। सभी ग्राम चौकीदारों को प्रभावी सूचनातंत्र रखने व गांव की अवांक्षनीय/संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिये गये। सभी लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क़ानून एवं शान्ति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]