Connect with us

जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक सम्पन्न।

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक सम्पन्न।

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिला खनन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अवैध खनन की रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति को जिलाधिकारी ने माह में कम से कम दो बार संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध खनन की माप में टास्क फोर्स की रिपोर्ट में आ रही कमियों को देखते हुए खान अधिकारी को एक एसओपी ज़ारी करने को कहा जिससे सम्बन्धित अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करने में आसानी व नियमों का पालन भी किया जा सके।

बैठक में वाहनों की भार वहन क्षमता निर्धारित करने के सम्बन्ध में समिति द्वारा सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति लॉक प्रणाली चालू रहेगी जिससे ओवरलोडिंग पर नियंत्रण बना रहे तथा वन विकास निगम व खान अधिकारी को कोसी-दाबका नदी के संयुक्त सर्वे के लिए 15 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई। वन विकास निगम ने बताया कि 22 सितम्बर से वाहनों के पंजीकरण व सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बैठक में एस एस पी पी एन मीणा, अपरजिलाधिकारी पीआर चौहान, उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, रामनगर राहुल शाह, कालाढूंगी रेखा कोहली, हल्द्वानी परितोष वर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]