Connect with us

विधायक सुमित हृदयेश ने वरिष्ठ समाजसेवी भूपाल सिंह भाकुनी को दी अंतिम विदाई।

उत्तराखण्ड

विधायक सुमित हृदयेश ने वरिष्ठ समाजसेवी भूपाल सिंह भाकुनी को दी अंतिम विदाई।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनसेवा को समर्पित रहे आदरणीय भूपाल सिंह भाकुनी जी का अंतिम संस्कार शनिवार को चित्रशिला घाट, रानीबाग में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश उपस्थित रहे और उन्होंने भूपाल सिंह भाकुनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाकुनी जी का जीवन समाज के प्रति समर्पण, सादगी और सेवा भाव का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की और समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका जाना सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक सुमित हृदयेश ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]