Connect with us

सांसद की बेटी ने सड़क में सो रहे मज़दूर पर चढ़ाई बीएमडब्ल्यू कार , मजदूर की हो गई मौत ।।

राष्ट्रीय

सांसद की बेटी ने सड़क में सो रहे मज़दूर पर चढ़ाई बीएमडब्ल्यू कार , मजदूर की हो गई मौत ।।

चेन्नई – युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) से राज्यसभा सदस्य बीड़ा मस्तान राव की बेटी बीड़ा माधुरी को एक व्यक्ति को गाड़ी से कुचलने के मामले में गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना 17 जून को बसंत नगर की है माधुरी ने सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति को गाड़ी से कथित रूप से कुचल दिया और वहां से फरार हो गईं।

उसने बताया कि गाड़ी में माधुरी के साथ एक और महिला थी।उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान सूर्या (21) के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था, उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में लापरवाही से मौत का कारण बनने का केस दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

हालांकि, बाद में उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे नशे में थे या नहीं. सोमवार रात को हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

More in राष्ट्रीय

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]