Connect with us

भुजियाघाट के समीप गांव में, वृद्ध महिला की गुलदार के हमले से मौत,,,,

उत्तराखण्ड

भुजियाघाट के समीप गांव में, वृद्ध महिला की गुलदार के हमले से मौत,,,,

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज के मोरा तोक में गुलदार वृद्ध महिला को सोते समय घर से खींच ले गया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वृद्धा को खेत में छोड़ कर भाग गया। डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक में 71 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्व. नर सिंह शनिवार रात गर्मी के कारण अपने कमरे कर दरवाजा खोलकर सोई हुई थी। रात करीब 10.30 बजे गुलदार पुष्पा देवी को कमरे से खींचकर ले गया। पुष्पा के चिल्लाने पर परिजनों ने भी शोर मचाया। गुलदार पुष्पा देवी को खेत में छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुष्पा देवी की तलाश की। एक घंटे बाद वह खेत में लहूलुहान मिली। ग्रामीण पुष्पा देवी को करीब 3.5 किमी दूर स्थित मुख्य मार्ग भुजियाघाट तक लाए। जिसके बाद स्वास्थ्य सेवा 108 की सहायता से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल कराया। जहां इलाज के दौरान पुष्पा देवी ने दम तोड़ दिया। मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार गुलदार हमलावर प्रतीत हो रहा है। वन विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए देहरादून लैब में भेज दिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]