Connect with us

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का एक छोर टूटा। 40 मजदूर अंदर फंसे।

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का एक छोर टूटा। 40 मजदूर अंदर फंसे।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल का एक छोर(सिलक्यारा की तरफ) से आज प्रातः में अचानक टूट गया है। जिसमें सिफ्ट चेंजिग के दौरान 40 के करीब मजदूर अन्दर फंस गये है। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली गयी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 व निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था NHIDCL की मशीनरी मौके पर बोरवेलिंग व टनल खुलवाने का कार्य कर रहें। टनल में मजदुरों के लिये पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेण्डर होना बताया जा रहा है। एक अतिरिक्त ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है, टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]