Connect with us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ जनपद दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं, पूजा अर्चना करने के बाद आदि कैलाश के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में शंख व डमरु बजाया, कुछ देर ध्यान में बैठे। उसके बाद वह गूंजी में आइटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे, स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। साथ ही क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रशासन पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]