Connect with us

रेलवे बोर्ड के सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल का किया दौरा।

राष्ट्रीय

रेलवे बोर्ड के सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल का किया दौरा।

दिल्ली-रेलवे बोर्ड के सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली का दौरा किया। खंडेलवाल ने केन्द्रीय अस्पताल में नये रोगी विश्राम गृह के निर्माण हेतु चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एनआरसीएच के निदेशक डॉ. रजनीश कुमार रस्तोगी एवं रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


खंडेलवाल ने सभी निर्माण कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि रोगियों तथा उनके परिवारों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके।

More in राष्ट्रीय

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]