Connect with us

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश

उत्तराखण्ड

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश

देश के कई प्रदेशों में बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को पूरा दिन बारिश हुई, जिसके असर लोगों पर हुआ। कई जगह जलभराव की खबरें सामने आईं। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार को बारिश का दौर थम सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान यूपी, एमपी, राजस्थान, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश संभव है। मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में मध्यम वर्षा संभव है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]