Connect with us

क्वारब में मार्ग फिर से अवरुद्ध ।

अल्मोड़ा

क्वारब में मार्ग फिर से अवरुद्ध ।

क्वारब के समीप दरकती पहाड़ी का स्थायी समाधान न होने से मुसीबत बढ़ती जा रही है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। दरअसल, लंबे समय से क्वारब के समीप लगातार पहाड़ी दरक रही है। पहाड़ी से भूस्खलन के चलते एनएच पर कई बार मलबा आ रहा है। इससे कई बार यातायात बाधित हो रहा है। जबकि लगातार भूस्खलन से क्वारब के समीप सड़क लगातार धंस रही है। सड़क धंसने से अब वहां पर मार्ग की चौड़ाई केवल तीन मीटर रह गई है। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों समेत यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, अब दुर्घटना की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एनएच पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि एहतियान मार्ग को आगामी 26 दिसंबर तक रात के समय में बंद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]