Connect with us

छात्रा ने करी आत्महत्या,,,,,

उत्तराखण्ड

छात्रा ने करी आत्महत्या,,,,,

उधमसिंह नगर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 8वीं में पढ़ने वाली दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने सोमवार देर शाम घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है घटना के समय परिवार के लोग बाहर गये हुए थे।

मौके से एक सुसाइड नोट मिला है पुलिस के अनुसार बीती 11 मार्च को क्षेत्र का ही 30 वर्षीय टैक्सी चालक सुरेंद्र कुमार एक छात्रा को उसके पिता के घायल होने की झूठी खबर देकर अपने साथ काशीपुर ले गया था। आरोप है कि सुरेंद्र ने यहां एक होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे चौराहे पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद किसी तरह छात्रा घर पहुंची, पीड़ित छात्रा ने परिवार को मामले की जानकारी दी। इधर, पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर जब परिजन खेतों से लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]