Connect with us

पैसे लेकर वाहनों को छोड़ना, जवानों पर पड़ा भारी,,,,

अल्मोड़ा

पैसे लेकर वाहनों को छोड़ना, जवानों पर पड़ा भारी,,,,

वाहनों की आवाजाही बंद होने के बावजूद पैसे लेकर वाहनों को छोड़ना पुलिसकर्मी और होमगार्ड के दो जवानों पर भारी पड़ गया। एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया जबकि होमगार्ड के दोनों जवानों को वहां से हटा दिया गया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए होमगार्ड के कमांडेंट को पत्र लिखा गया गया है।अल्मोड़ा हल्द्वानी क्वारव मार्ग रात में 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद है इस बीच, किसी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर दी कि यहां तैनात एक पुलिस कर्मी और होमगार्ड के दो जवान पैसे लेकर वाहनों की आवाजाही करा रहे रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड के दोनों जवानों को तत्काल हटा दिया गया है।

Related

More in अल्मोड़ा

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]