Connect with us

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को परेड ग्राउण्ड में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल हुये। उसके उपरांत शास्त्री जी का मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनकी पूज्य माता एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की देवभूमि उत्तराखण्ड देवी-देवताओं का निवास स्थान है, यहां के चारों धाम, पवित्र नदियां, हिमालय का सुरम्य वातावरण और मानसखण्ड क्षेत्र में स्थित पौराणिक मन्दिर उत्तराखण्ड में देवत्व का केन्द्र हैं। देवभूमि में आयोजित दिव्य दरबार में पहुंचे सभी भक्तों पर बागेश्वर बाला जी की कृपा बनी रहे, ऐसी मैं बजरंग बली से प्रार्थना करता हूं। महाराज सनातन संस्कृति के संरक्षक और ध्वजवाहक हैं जिनके माध्यम से आज हमारी संस्कृति न केवल देश में वरन् सम्पूर्ण विश्व में प्रचारित और प्रसारित हो रही है।

आज बड़ी संख्या में युवावर्ग महाराज के इस अभियान से जुड़ रहा है। हम सभी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु एकजुट होकर आने वाली पीढ़ी को इसकी महानता और सनातनी मूल्यों से परिचित करना होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का परचम संपूर्ण विश्व में लहरा रहा है। प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में एक ओर प्राचीन धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है तो दूसरी ओर नये मंदिरों का निर्माण भी हो रहा है, भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]