Connect with us

पद्मश्री से सम्मानित सुनील छेत्री का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान ।।

खेल

पद्मश्री से सम्मानित सुनील छेत्री का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान ।।

जाने-पहचाने खिलाड़ी सुनील छेत्री का रिडायरमेंट का ऐलान ।

देश में हर रोज खेल प्रेमी युवा बड़ रहे हैं, भारत के कई युवा खेल क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान भी बना रहे हैं। इनमें से कुछ खेल ऐसे भी हैं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतने ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। फिर भी युवा अपनी लगन और परिश्रम से खुद को और इन खेलों को पहचान दिलाने के लिए तत्पर हैं। ऐसा ही एक खेल है फुटबॉल। फुटबॉल भले ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बहुत प्रसिद्ध है लेकिन इसमें भारत से काफी कम खिलाड़ी ही पहचान बना पाते हैं । फुटबॉल में पहचान बनाकर भारत के युवाओं और प्रशंसकों का ध्यान इस खेल की तरफ खींचने वाले जाने-पहचाने खिलाड़ी हैं सुनील छेत्री ।

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल रिटायरमेंट की घोषणा से प्रशंसक हैरान

सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी हैं। पिछले कुछ सालों में फुटबॉल में उनके प्रदर्शन और योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के साथ उनकी एक फोटो भी इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। इसी बीच सुनील छेत्री ने अपने X अकाउंट की एक पोस्ट से अपने सभी प्रशंसकों और फुटबॉल प्रेमियों की आँखें आंसू से भर दी हैं। सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।

More in खेल

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page