उत्तराखण्ड
हल्द्वानी के तनुज पाठक ने UPSC में ऑल इंडिया 72 वां रैंक किया हासिल : उत्तराखंड में खुशी ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240417_065948244-1024x575.jpg)
हल्द्वानी – UPSC नतीजों के सामने आने के बाद उत्तराखंड में हर्ष का माहौल है। उत्तराखंड के कई युवाओं को UPSC परीक्षा 2023 में सफलता मिली है। इस लिस्ट में हल्द्वानी के तनुज पाठक भी शामिल हैं। तनुज पाठक ने ऑल इंडिया 72वां स्थान हासिल किया है। काठगोदाम शीशमहल के रहने वाले तनुज पाठक बचपन से मेधावी छात्र रहे। उन्हें जेईई परीक्षा में कामयाबी मिली और फिर उन्हें आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014 – 2018) के लिए प्रवेश मिल गया। इसके के बाद उनके पास लाखों की नौकरी के विकल्प थे लेकिन उन्होंने सिविल सेवा का मन बना लिया था। तनुज ने नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी और अब उन्हें कामयाबी मिल गई है। मूल रूप से तनुज पाठक अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)