Connect with us

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत 3 लोग घायल।

अल्मोड़ा

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत 3 लोग घायल।

अल्मोडा़ से रमेश जडौत…

अल्मोड़ा: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलछीना—सेराघाट मोटर मार्ग में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला व दो पुरूष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग कोटगाड़ी देवी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सभी नैनीताल जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।

घटना आज करीब 4 बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलछीना से 3 किमी आगे कसान बैंड व रेख की धार के बीच सुनखाली गधेरे के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है पशुपालन विभाग के अनिल नाम के एक कर्मचारी अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। उन्हें झाड़ियों से एक महिला की चीख पुकार की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला घायलावस्था में झाड़ियो में पड़ी मिली।

उन्होंने घटना की सूचना आस पास के लोगों को दी। सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस के रेसक्यू आपरेशन चलाया। अब तक पुलिस ने खाई से चार लोगों को खाई से बाहर निकाल लिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार जोशी ने इसकी पुष्टि की है। वही, 3 लोगों को सीएचसी धौलछीना में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस का सर्च आपरेशन जारी है।

15-04-24 को एक वाहन एल्टो UK04G0641 गंगोलीहाट से भीमताल जाते समय कसार-बैण्ड, धौलछीना के पास असंतुलित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 04 लोग (1) दिपा पंत पति प्रमोद चंद पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष, (2) सुशमा पंत पति गजेन्द्र सिंह पंत नि० डांट भीमताल उम्र 50 वर्ष, (3) प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 55 वर्ष, (4) रेखा उप्रेती पति सुबोध चंद्र पंत नि० तल्लीताल नैनीताल उम्र 65 वर्ष सवार थे. जिनको स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाल कर धौलछीना अस्पताल भिजवाया गया. सभी घायल उपचाराधीन है रेखा उप्रेती की मृत्यु हो चुकी है.

More in अल्मोड़ा

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page