Connect with us

वन क्षेत्राधिकारी का शव झील में तैरता मिला।

नैनीताल

वन क्षेत्राधिकारी का शव झील में तैरता मिला।

हल्द्वानी- कई दिनों से गुमशुदा वन क्षेत्राधिकारी का शव झील में तैरता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे के नाम से शिनाख्त की गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया।

शव को भीमताल अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल शव कई दिनों से लापता वन क्षेत्राधिकारी का बताया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी पिछले कई दिनों से हल्द्वानी से लापता थे और उनकी आखिरी लोकेशन भीमताल देखी गई थी। इसके बाद उनके परिजन और पुलिस ने भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की थी।

More in नैनीताल

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]