Connect with us

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटी : अग्नि वीर योजना को कर देगी समाप्त ।।

उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटी : अग्नि वीर योजना को कर देगी समाप्त ।।

देहरादून – देशभर के कई राज्यों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। जिसको लेकर सभी पार्टी जनता से वादें करने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बीते दिन कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी किया न्याय पत्र का नाम दिया है।
आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस से टिहरी लोकसभा कॉर्डिनेटर मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया की घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है। पहला भाग युवा न्याय दूसरा भाग नारी न्याय तीसरा भाग किसान न्याय चौथा भाग श्रमिक न्याय और पांचवा भाग ‘हिस्सेदारी न्याय है।
कांग्रेस ने युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी दी है। जो गरीब महिला है उसे एक लाख रूपए सालाना दिया जाएगा। युवाओं को 5000 करोड़ का पैकेज केंद्र सरकार द्वारा स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिया जाएगा। इसी तरीके से किसानों को एमएसपी और श्रमिकों को रोजगार की गारंटी है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में एससी और एसटी समेत अनुसूचित जनजाति वाले क्षेत्रों की भागीदारी का हिस्सा बढ़ाया जाएगा। टिहरी लोकसभा कॉर्डिनेटर मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि इन पंचतत्वों के माध्यम से देश को मजबूत बनाने का काम करेंगे और अग्निवीर योजना को भी पूरी तरीके से समाप्त किया जाएगा

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page